दीपावली के पांच दिन
दीपावली का यह त्योहार करीब 5 दिनों का होता है। जिस के पहले दिन धनतेरस होता है।
धनतेरस के दिन लोग धातु की वस्तुओं जैसे सोने और चांदी के आभूषण को खरीद कर अपने
घर जरूर लेकर जाते हैं।
दीपावली का दूसरा दिन नरक चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। कुछ लोग इस दिन को छोटी
दिवाली के रूप में भी मनाते हैं।
तीसरा दिन दीपावली त्योहार का मुख्य दिन होता है। इस दिन महालक्ष्मी और गणेश जी की पूजा
की जाती है।
दीपावली के चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है, क्योंकि इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र के क्रोध
से हुई मूसलाधार वर्षा से लोगों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी एक उंगली पर उठा
लिया था।
दिवाली के त्योहार के आखिरी दिन को भाई दूज के रूप में मनाया जाता है।
Happy Diwali
ReplyDelete